Saturday, February 15, 2025

LIC ने शुरू किया नया प्लान, 2 लाख रुपये तक का होगा कवर, जानें किन्हें मिलेगा इसका फायदा

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने एक नया प्लान लॉन्च किया है। इसका नाम 'ग्रुप माइक्रो टर्म इंश्योरेंस प्लान' है। यह सिंगल प्रीमियम प्लान है। यह एक प्योर रिस्क, ग्रुप, नॉन-लिंक्ड और गैर-भागीदारी वाली पॉलिसी है।

यह प्लान विशेष रूप से माइक्रो फाइनेंस, सहकारी समिति, स्वयं सहायता समूह और गैर सरकारी संगठन (NGO) आदि वित्तीय संस्थानों के लिए है। यह प्लान न केवल इन वित्तीय संस्थानों की मांग को पूरी करने में सक्षम होगा बल्कि इन संस्थानों के सदस्यों और लाभार्थियों को भी कवर करेगा।




इन्हें भी मिलेगा इस प्लान का लाभ
एलआईसी के इस प्लान का लाभ असंगठित समूहों, कंपनियों व कर्मचारियों के समूहों आदि को भी मिलेगा। अगर पॉलिसी होल्डर की दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो परिवार को वित्तीय सहायता मिलेगी। पॉलिसी होल्डर पर अगर कोई लोन होगा तो उसे इस पॉलिसी से चुकाया जा सकेगा। इसका प्रीमियम कितना होगा, अभी इसके बारे में कुछ नहीं बताया गया है।

ये हैं इस प्लान के मुख्य फायदे
  • इस प्लान का लाभ उन ग्रुप को मिलेगा जिसमें 50 या इससे ज्यादा मेंबर हैं।
  • इसमें 5 हजार रुपये से 2 लाख रुपये के सम एश्योर्ड का रिस्क कवर होगा। यह प्रत्येक सदस्य के लिए होगा।
  • यह सिंगल प्रीमियम प्लान है। यानी इसे लेने पर सिर्फ एक बार ही प्रीमियम देना होगा।
  • इस प्लान को चुनने की फ्लेक्सिबिलिटी मिलेगी। यानी इसे एक महीने से लेकर 10 साल तक के लिए चुना जा सकता है।
  • अगर किसी संस्थान में पति-पत्नी दोनों काम करते हैं तो इसे दोनों के संयुक्त रूप से लिया जा सकता है।
  • इसका सबसे बड़ा फायदा है कि इस प्लान को लेने के लिए किसी भी प्रकार के मेडिकल टेस्ट की जरूरत नहीं है।

नहीं मिलेगा मैच्योरिटी का लाभ
इस प्लान में मैच्योरिटी का लाभ नहीं मिलेगा। पॉलिसी होल्डर की एक्सीडेंट में मृत्यु होने पर ही परिवार के लोगों को पॉलिसी की रकम मिलेगी। ऐसी स्थिति में जितने सम एश्योर्ड की पॉलिसी होगी, वह रकम नॉमिनी को दे दी जाएगी। वहीं अगर मृत्यु एक्सीडेंट के अलावा किसी और कारण से होती है तो कम रकम मिलेगी।

इन स्थितियों में नहीं मिलेगा लाभ
इस प्लान में ऐसी भी कई चीजें हैं जिनके कारण पॉलिसी होल्डर को कुछ भी लाभ नहीं मिलेगा। ये स्थितियां इस प्रकार हैं:
  • किसी ग्रुप से अगर वह शख्स निकाल दिया जाता है या निकल जाता है तो उसकी पॉलिसी रद्द कर दी जाएगी।
  • तय उम्र सीमा ज्यादा होने पर भी पॉलिसी रद्द कर दी जाएगी।
  • अगर पॉलिसी को सरेंडर कर दिया जाता है तो भी इसका कोई लाभ नहीं मिलेगा।
  • पॉलिसी एक्सपायर होने पर।

क्या है एलआईसी के शेयरों की स्थिति?
सोमवार को एलआईसी के शेयर में डेढ़ फीसदी से ज्यादा बढ़त दिखाई दी। हालांकि पिछले दिनों जब शेयर मार्केट में गिरावट थी तो इसके शेयर भी गिर रहे थे। अभी इसके शेयर की कीमत 946 रुपये है। बात अगर एक महीने की करें तो इतने समय में इसमें करीब 8 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। यह शेयर मई 2022 में लिस्ट हुआ था। तब से लेकर अब तक इसमें 14 फीसदी से कुछ ज्यादा तेजी आई है।

LIC ने शुरू किया नया प्लान, 2 लाख रुपये तक का होगा कवर, जानें किन्हें मिलेगा इसका फायदा

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने एक नया प्लान लॉन्च किया है। इसका नाम 'ग्रुप माइक्रो टर्म इंश्योरेंस प्लान' है। यह सिंगल प्रीमियम प्ला...